Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1678 – फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।
1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1905 – दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।
1925 – पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1981 – जापान के सुरूगा में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गए।
1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
2005 – जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गए।
2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षाेंं के अंतराल के बाद पुन: खोला।
2013- रूस के रामेन्स्की में एक अस्पताल में लगी भीषण आग में 38 लोग मारे गए।