Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अप्रेल की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं-
1654 – यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
1755 – रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828 – यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1920 – आधुनिक काल के एक महान् भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन का निधन।
1929 – इंग्लैंड से भारत की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान पूरी हुई।
1959 – क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962 – पहली बार एक अमरीकी अंतरिक्ष यान ने चांद की सतह को छुआ।
1974 – माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
1975 – सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
1986 – एकीकृत रूस के चेरनोबिल में परमाणु हादसा
1999 – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
2004 – ईराक के नए झंडे को मान्यता मिली।
2006 – भारत और उज़बेकिस्तान ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2007 – जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक दो अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
2008 – अमरीका ने भारत के साथ किए गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।
2010 – बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया।