Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
April 27 in history : What happened in Indian and World History-अप्रेल 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अप्रेल 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1526 – मुगल शासक बाबर, इब्राहिम लोदी को पराजित कर दिल्ली का बादशाह बना।
1662 – नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1748 – मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन।
1878 – कलकत्ता विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं की पात्रता को मंजूरी दी।
1908 – लंदन में चौथे ओलंपिक खेलों का शुभारंभ।
1941 – जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।
1942 – अमरीका के ओकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोगों की मौत
1960 – नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की स्थापना।
1961 – अमरीकी अंतरिक्ष केंद्र नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिए पृथ्वी की कक्षा में उपग्रह एक्सप्लोरर 11 को स्थापित किया।
1961 – सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की।
2011 – अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्मदिन को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर अपना जन्म प्रमाण पत्र जारी किया।