Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अप्रेल 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अप्रेल 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1236 – दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का निधन।
1639 – दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।
1813 – अमरीका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
1848 – सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
1903 – कनाडा में भूस्खलन से 70 लोगों की मौत।
1930 – ब्रिटेन और आॅस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन की सेवा शुरू।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1945 – जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
1965 – पाकिस्तान ने अपने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।
1978 – अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता पर कब्जा किया। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यझ लड़ाई में मारे गये हैं।
1982 – इंटरनेशनल नृत्य दिवस की शुरुआत।
1991 – बांग्लादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
1992 – अमरीका के लॉस एंजिल्स में दंगे भड़के।
1993 – ब्रिटेन में बकिंघम पैलेस को पहली बार आम जनता के लिए खोला गया और इसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
2005 – सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
2011 – लंदन के एतिहासिक चर्च वेस्टमिनस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का विवाह हुआ।