Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
April 30 in history : What happened in Indian and World History-अप्रेल 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अप्रेल 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1030…गजनी के सुलतान महमूद का निधन।
1598…अमरीका में पहली बार थियेटर का आयोजन।
1789…जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1863…ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना काे ब्रिटिश नौसेना में भेजा गया।
1870….भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।
1896…आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म।
1908…खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।
1945…जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
1956…अमरीका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत।
1975…वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
1991… अंडमान में ज्वालामुखी फटा।
2013…नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।