Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Argentine woman rescued in Bolivia 32 years after kidnapping-अर्जेंटीना से अगवा किशोरी 32 साल बाद बोलीविया में बरामद - Sabguru News
होम Headlines अर्जेंटीना से अगवा किशोरी 32 साल बाद बोलीविया में बरामद

अर्जेंटीना से अगवा किशोरी 32 साल बाद बोलीविया में बरामद

0
अर्जेंटीना से अगवा किशोरी 32 साल बाद बोलीविया में बरामद
Argentine woman rescued in Bolivia 32 years after kidnapping
Argentine woman rescued in Bolivia 32 years after kidnapping
Argentine woman rescued in Bolivia 32 years after kidnapping

ला पाज। अर्जेंटीना से अस्सी के दशक में अपहृत एक किशोरी को लगभग तीन दशक बाद बोलीविया से बरामद कर उसके परिवार से मिला दिया गया है। अब वह 45 वर्ष की महिला है।

अर्जेंटीना की पुलिस ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि महिला को इस माह की शुरुआत में मुक्त कराया गया। उसके साथ उसका नौ वर्षीय पुत्र भी था। उसे मानव तस्करों ने अस्सी के दशक में अगवा कर लिया था जब उसकी उम्र महज 13 वर्ष थी।

पुलिस को इस वर्ष तक महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन इसी वर्ष उसे महिला के दक्षिण बोलीविया के बरमेजो में मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने उस मकान पर छापा मारा जहां महिला और उसके बेटे को रखा गया था।

पुलिस ने उसे और उसके बेटे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर उसके परिवार से मिला दिया। बयान में महिला और उसके बेटे के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि 32 वर्ष पहले हुए उसके अपहरण के पीछे किसका हाथ था।