Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Arjun kapoor, Kriti Sanon and Sanjay Dutt starrer Panipat movie review - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood Panipat movie review : दमदार लड़ाई से भरपूर है पानीपत

Panipat movie review : दमदार लड़ाई से भरपूर है पानीपत

0
Panipat movie review : दमदार लड़ाई से भरपूर है पानीपत
arjun kapoor Kriti Sanon and Sanjay Dutt starrer Panipat movie review
arjun kapoor Kriti Sanon and Sanjay Dutt starrer Panipat movie review
arjun kapoor Kriti Sanon and Sanjay Dutt starrer Panipat movie review

जयपुर। पानीपत के तीसरा युद्ध पर बनी अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘पानीपत’ आज सिनेमाघरों पर रिलीज़ हो गई है। फिल्म रिलीज़ से पहले काफी विवादों में रही है। तो चलिए जानते फिल्म का रिव्यू –

स्टार कास्ट – अर्जुन कपूर, कृति सैनन, संजय दत्त, मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरे, नवाब शाह, जीनत अमान, सुहासिनी मुले, अभिषेक निगम
निर्देशक – आशुतोष गोवारिकर
मूवी टाइप – ड्रामा, हिस्ट्री
समय अवधि – 2 घंटा 10 मिनट
हमारी रेटिंग – 3/5

कहानी –
सदाशिव राव भाऊ (अर्जुन कपूर) अपने चचेरे भाई नाना साहब पेशवा (मोहनीश बहल) की सेना का जांबाज पेशवा रहते है। सदाशिव पेशवा का हर हुकुम मानते है और उसे पूरा करते है। लेकिन पेशवा की पत्नी गोपिका बाई (पद्मिनी कोल्हापुरे) इस बात को लेकर असुरक्षित हो जाती है कि कहीं गद्दी का वारिश सदाशिव न बन जाए। क्योंकि वह अपने पुत्र विश्वास राव (अभिषेक निगम) को गद्दी बैठाना चाहती है।

वहीं राज वैद्य की बेटी पार्वती बाई (कृति सेनन) सदाशिव से प्रेम करने लगती है और दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार हो जाते है। दूसरी तरफ सदाशिव के प्रभाव को कम करने के लिए चाल खेलकर उन्हें धनमंत्री बना दिया जाता है। इसी दौरान दिल्ली की गद्दी को हथियाने के लिए नजीब उद्दौला (मंत्रा) अफगानिस्तान के बादशाह अहमद शाह अब्दाली (संजय दत्त) के साथ मिल जाता है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको नजदीकी सिनेमाघरों में जाना होगा।