Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Arjun Kapoor made his own contribution - खुद से अपनी बदौलत पहचान बनायी : अर्जुन कपूर - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood खुद से अपनी बदौलत पहचान बनायी : अर्जुन कपूर

खुद से अपनी बदौलत पहचान बनायी : अर्जुन कपूर

0
खुद से अपनी बदौलत पहचान बनायी : अर्जुन कपूर
Arjun Kapoor made his own contribution
Arjun Kapoor made his own contribution
Arjun Kapoor made his own contribution

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्होंने खुद से अपनी पहचान बनायी है। अर्जुन ने कहा कि अब वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए सात बरस पूरे कर चुके हैं और इन सात वर्षों में 13 फिल्में भी कर लीं हैं। अर्जुन ने बताया कि वह फिल्में हिट हुईं या फ्लॉप इस बात को नहीं देखते, लेकिन जिस तरह से दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें अपनाया है, वह बड़ी बात है।

अर्जुन ने कहा, “ आज मैं जो भी हूं अपनी वजह से हूं। मैंने खुद को बनाया हैं, मैं खुद को सेल्फ मेड कहता हूं। यहां हर शुक्रवार लोगों की किस्मत बदलती है। एक शुक्रवार होता है जब लोग आपकी जमकर तारीफ करते हैं, सर आंखों में बैठाते हैं, वहीं एक दूसरे शुक्रवार कोई आपसे आंख नहीं मिलता है। आप जब ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हैं और ऐक्टर बनते हैं, तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उतार-चढ़ाव काम का हिस्सा हैं।”

अर्जुन कपूर ने कहा ऐसा रिकॉर्ड किसी भी ऐक्टर का नहीं, जिसकी कोई फिल्म फ्लॉप नहीं हुई हो, जिसने कभी असफलता नहीं देखी है। हर बुरे समय के बाद अच्छा वक्त भी आता है और अच्छे समय के बाद बुरा समय भी आ सकता है। यह आपकी जर्नी है, इसे इस तरह डील किया जाना चाहिए कि आप इमानदारी और सच्चाई से अपनी गलती मानें कि आपने फिल्म अच्छी नहीं बनाई इसलिए फ्लॉप हुई है। दर्शक हमेशा सही होता है, आपको अपनी गलती को समझना होता है। जब फिल्म चलती है तो सबकी चलती है और नहीं चलती तो सबकी नहीं चलती है।

उन्हाेंने कहा, “ मैं कुछ ऐक्टर्स को देखता हूं, जो फिल्म फ्लॉप होने के बाद, दूसरों पर ब्लेम करने का रीजन तलाशने लगते हैं और अपनी फ्लॉप फिल्म का दोष दूसरों पर मढ़ते हैं। मैं इस सफलता-असफलता को अलग ढंग से देखता हूं, क्योंकि मैं फिल्म बैकग्राउंड से आता हूं। एक प्रोड्यूसर का बेटा हूं तो मुझे फिल्म का काम टीम वर्क लगता है। किसी भी फिल्म की सफलता में सबको श्रेय जाता है।”