

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उनकी दादी को लगता है कि परिणीति चोपड़ा उनके लिए परफेक्ट दुल्हान है।
अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म ‘इशकज़ादे’ में अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को खूब सराहा गया था। दोनों अब फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में साथ नजर आएंगे। अर्जुन बॉलीवुड के टॉप बैचलर्स में शुमार हैं।
अर्जुन अभी खुद शादी के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन उनकी दादी पर्फेक्ट मैच ढूंढने में लगी हैं। हाल ही में अर्जुन की दादी ने फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर देखा। दादी को अर्जुन और परिणीति की जोड़ी एकदम पर्फेक्ट लगी।
अर्जुन ने कहा कि ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर देखने के बाद दादी ने कहा कि मेरे सभी को-स्टार्स में से मेरी जोड़ी सबसे ज़्यादा परिणीति चोपड़ा के साथ जंचती है। ऑन-स्क्रीन मैं परिणीति के साथ ज़्यादा अच्छा लगता हूं। दादी को लगता है कि रियल लाइफ में भी परिणीति मेरे लिए पर्फेक्ट दुल्हन है।
फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ वर्ष 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।