Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
 Arjun Rampal and Mehr Jesia divorce after 21 years - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अर्जुन और मेहर का 21 साल बाद हुआ तलाक, जानें इसके साथ रहेंगी बेटियां

अर्जुन और मेहर का 21 साल बाद हुआ तलाक, जानें इसके साथ रहेंगी बेटियां

0
अर्जुन और मेहर का 21 साल बाद हुआ तलाक, जानें इसके साथ रहेंगी बेटियां
Arjun Rampal and Mehr Jesia divorce after 21 years
Arjun Rampal and Mehr Jessia divorce after 21 years
Arjun Rampal and Mehr Jessia divorce after 21 years

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया शादी के 21 साल बाद अलग हो गए है। मंगलवार को आधिकारिक रूप से तलाक पर मुहर लग गई है। बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। अब उनकी दोनों बेटियां मां के साथ बांद्रा स्थित डुप्‍लेक्‍स में रहेंगी।

बता दें, दोनों ने 30 अप्रैल 2019 को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। 6 महीने बाद तलाक पर मुहर लगी। जानकारी में बता दें, अर्जुन और मेहर के बीच साल 2011 से ही अनबन की खबरें आ रही थीं। इसके बाद 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद अर्जुन किराए के घर में शिफ्ट हो गए थे।

गौरतलब है कि अर्जुन को गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से एक बेटा है, जिसका नाम अरिक है। अर्जुन बेटे और गर्लफ्रेंड संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं।