Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Arrest accused of rape from Divyang student - दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Law and Order दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

0
दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट
Arrest accused of rape from Divyang student
Arrest accused of rape from Divyang student
Arrest accused of rape from Divyang student

शहड़ोल । मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले में आंखों से दिव्यांग एक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने आज बताया कि गत 21 सितंबर को बुढार रेलवे स्टेशन से आरोपी उमेश चौधरी ने लिफ्ट देने के बहाने तेरह वर्षीय दिव्यांग छात्रा को जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

घटना के बाद पीडित छात्रा के पिता के बताए अनुसार बनाए गए स्केच के आधार पर आरोपी की पहचान की गयी और कल उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित लड़की को इलाज के लिए रीवा मेडिकल काॅलेज भेजा गया है, जहाँ बच्ची स्वस्थ हो रही है। इस मामले में आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।