

जबलपुर | मध्यप्रदेश के जबलपुर में शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत एक 25 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमित शर्मा (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि पीड़िता आरोपी के झांसे में आकर एक अलग मकान में रहने लगी। इस बीच वह शादी का प्रलोभन देकर दुराचार करता रहा। जब युवती गर्भवती हुई और उसने शादी करने के लिए जोर दिया तो आरोपी मारपीट करने लगा और फिर घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने अमखेरा निवासी आरोपी अमित को कल गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।