Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Arun chaturvedi alleged Ashok gehlot sheltered in the house during Corona pandemic - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur कोरोना में जनता को संभालने घर से बाहर नहीं निकले अशोक गहलोत : अरुण चतुर्वेदी

कोरोना में जनता को संभालने घर से बाहर नहीं निकले अशोक गहलोत : अरुण चतुर्वेदी

0
कोरोना में जनता को संभालने घर से बाहर नहीं निकले अशोक गहलोत : अरुण चतुर्वेदी
सिरोही में जन आक्रोश रैली के पहले सभा को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी।
सिरोही में जन आक्रोश रैली के पहले सभा को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी।
सिरोही में जन आक्रोश रैली के पहले सभा को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी।

सिरोही। प्रदेश कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर सोमवार को शहर में जन आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा।

जन आक्रोश रैली में मुख्य वक्ता भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलते हुए सरकार को प्रदेश के विकास को नजरअंदाज कर केवल अपने झगड़ों को निपटाने एवं जिन वादों को कर सत्ता में काबिज हुए उनको भुला देने के आरोप जड़े।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी,कमीशन खोरी, तानाशाही साम्राज्य स्थापित किया है। 3 सालों में राजस्थान कांग्रेस की कुनीतियों के कारण महिला अपराध में प्रथम स्थान पर आ चुका है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके सरकार खुश हो रही है जिससे जनता में भयंकर आक्रोश है।

सिरोही में जनआक्रोश रैली में शामिल भाजपा नेता और पदाधिकारी।
सिरोही में जनआक्रोश रैली में शामिल भाजपा नेता और पदाधिकारी।

कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद प्रदेश की जनता से किए वादों को नजरअंदाज किया है। प्रदेश की सरकार कर्ज माफी को भूल गई जिसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाले 2023 के चुनावों में दे देगी।

चतुर्वेदी ने कहा कि संपूर्ण भारत में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है। आज राजस्थान में आपराधिक गतिविधियों के साथ ही दलितों पर अत्याचार, सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार प्रदेश अग्रणी भूमिका में है। राज्य सरकार सत्ता में आने के बाद प्रदेश का विकास रुक गया है। पिछली भाजपा सरकार ने स्टेट हाईवे टोल मुक्त किए थे लेकिन जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो टोल शुरू करके प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया।

उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बड़े बड़े पोस्टर, कार्यक्रम व आयोजनों के माध्यमों से बेमिसाल बता रहे हैं और विकास की बाते कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में इन तीन सालों में विकास नहीं प्रदेश का विनाश हुआ है।

उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो भोली भाली जनता से गत चुनावों में जो वादे किये थे उन वादों का क्या हुआ। पेट्रोल व बिजली राजस्थान में ही महंगी क्यों है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने निर्दलीय विधायक लोढा पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री बनने की चाह में दो से तीन बार सूट भी सिलवा लिए थे, जिसके पैसे भी अभी दर्जी के बाकी है।

चतुर्वेदी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा, बोले राहुल जी फिर जयपुर आ गए छा गए और नया इतिहास बना गए। मा व मातृत्व पर प्रश्न खड़ा कर चले गए। उन्होंने कहा जिसमें मातृत्व नहीं वो मा नहीं हो सकती ऐसे ही जिसमें हिंदुत्व नहीं, वो हिंदू कैसे हो सकता है जिसमे इंसानियत नहीं वो इंसान कैसे हो सकता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने राज्य में बढ़ी महंगाई और विधानसभा 2018 के चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं करने पर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए  कहा कि देश में 2014 को 19000 गांव में बिजली नहीं थी मोदी सरकार बनते ही 960 दिनों में बिजली पहुंचा दी।

भाजपा जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर जन आक्रोश रैली में पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, प्रधान हसमुख कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, लुम्बाराम चौधरी, जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह मांडणी, नारायण देवासी, मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपत सिंह राठौर, भंवरलाल मेघवाल, अंशु वशिष्ठ, हेमंत पुरोहित, सुरेश सगरवंशी ने भी उदबोधन दिया।

इस अवसर पर प्रधान नितिन बंसल, राधिका देवासी, ललिता कुंवर, जिला महामंत्री जय सिंह राव, रेवदर प्रभारी कालूराम चौधरी, पिंडवाड़ा प्रभारी किरण राजपुरोहित, जनप्रतिनिधि, मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता एवम आमजन उपस्थित थे।

धरना कार्यक्रम के बाद में सभी कार्यकर्ता रामझरोखा मैदान से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिलेभर के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय पहुंचे। अनेक जनप्रतिनिधियों और युवा नेताओं ने भी दमखम दिखाया। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी कई दिनों से इस कार्य के लिए जुटी हुई थी।