Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अरुण जेटली उत्तर प्रदेश से, धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी - Sabguru News
होम Delhi अरुण जेटली उत्तर प्रदेश से, धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी

अरुण जेटली उत्तर प्रदेश से, धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी

0
अरुण जेटली उत्तर प्रदेश से, धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी
arun jaitley to contest rajya sabha polls from uttar pradesh : BJP
arun jaitley to contest rajya sabha polls from uttar pradesh : BJP
arun jaitley to contest rajya sabha polls from uttar pradesh : BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को उत्तर प्रदेश से, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को बिहार से तथा पेटोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश से टिकट दिया है।

पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए बुधवार को अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पुन: हिमाचल प्रदेश से, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को पुन: मध्य प्रदेश से, कृषि राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला एवं सड़क परिवहन राज्य मंत्री मनसुख लाल मंडाविया को पुन: गुजरात से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को भी फिर से राजस्थान से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव नड्डा ने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। ये सभी नेता इस समय राज्यसभा के सदस्य है आैर इनका मौजूदा कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 23 मार्च को होने हैं।

पार्टी ने इन आठों उम्मीदवारों में गेहलाेत, नड्डा, प्रसाद, यादव, रूपाला और मंडाविया को उन्हीं के राज्यों से टिकट दिया गया है जबकि गुजरात से सदस्य रहे जेटली को उत्तर प्रदेश से तथा बिहार से सदस्य रहे प्रधान को मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है।