Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Arun Jaitley to take over as finance minister on Friday - अरुण जेटली शुक्रवार को संभालेंगे वित्त मंत्री का पदभार - Sabguru News
होम Delhi अरुण जेटली शुक्रवार को संभालेंगे वित्त मंत्री का पदभार

अरुण जेटली शुक्रवार को संभालेंगे वित्त मंत्री का पदभार

0
अरुण जेटली शुक्रवार को संभालेंगे वित्त मंत्री का पदभार
Arun Jaitley to take over as finance minister on Friday
Arun Jaitley to take over as finance minister on Friday
Arun Jaitley to take over as finance minister on Friday

नयी दिल्ली । केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार को वित्त मंत्री का पदभार संभालेंगे और मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जेटली शुक्रवार को सुरक्षा को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे।

जेटली नौ फरवरी को उपचार के बाद अमेरिका से स्वदेश लौट थे। जेटली किडनी प्रत्यारोपण के बाद इसकी जांच के लिए 13 जनवरी को अमेरिका गये थे। इसी कारण वह वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट पेश नहीं कर सके। जेटली के अमेरिका जाने के बाद पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का कामकाज सौंपा गया था। गोयल ने एक फरवरी को संसद में वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट पेश किया था।

जेटली का 14 मई को किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था और 13 जनवरी को वह उपचार के लिए अमेरिका रवाना हो गये थे। उन्हें पिछले वर्ष अप्रैल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था जहां वह डायलिसिस पर थे जिसके बाद उनका किडनी का प्रत्यारोपण कराया गया था।