Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Arun Jaitley's bones immersed in the Ganges - Sabguru News
होम Uttrakhand Haridwar अरुण जेटली की अस्थियां आज गंगा में विसर्जित की गई

अरुण जेटली की अस्थियां आज गंगा में विसर्जित की गई

0
अरुण जेटली की अस्थियां आज गंगा में विसर्जित की गई
Arun Jaitley's ashes to be immersed in Haridwar today
Arun Jaitley's ashes to be immersed in Haridwar today
Arun Jaitley’s ashes to be immersed in ganga Haridwar today

हरिद्वार | पूर्व वित्तमंत्री एवं विधिवेता दिवंगत अरुण जेटली की अस्थियां सोमवार वैदिक विधान के साथ गंगा जी में विसर्जित कर दी गयी।

अरूण जेटली जी की अस्थियाँ लेकर उनके परिजन आज हरिद्वार पहुंचे। अस्थि कलश को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा हरकी पैड़ी ब्रम्हकुण्ड तक स्वयं लाया गया। जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने धार्मिक रीति के साथ पिता की अस्थियाँ गंगा में विसर्जित की।

इस अवसर पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक एवं उत्तराखंड के। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। निशंक ने कहा कि अरुण जेटली के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है देश ने एक सुलझा हुआ नेता एवं विद्वान व्यक्ति को खो दिया है ।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश में आर्थिक सुधारों के विद्वान तथा प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों के लक्ष्य को पूरा करने वाले नेताओं में जेटली शामिल थे। उनका असमय चले जाना भाजपा परिवार और देश के लिए भारी क्षति है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक हरक सिंह रावत विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सही तमाम मंत्री एवं नेतागण उपस्थित थे।