Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लगातार तीसरी बार आप के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए अरविंद केजरीवाल - Sabguru News
होम Delhi लगातार तीसरी बार आप के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए अरविंद केजरीवाल

लगातार तीसरी बार आप के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए अरविंद केजरीवाल

0
लगातार तीसरी बार आप के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी (आप) का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। यह निर्णय आज यहां हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया।

इस बीच, पंकज गुप्ता आप के फिर से राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित हुए। बतौर पदाधिकारी यह गुप्ता का तीसरा कार्यकाल है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के संविधान में हाल ही में किए गए संशोधन ने दोनों नेताओं के लिए संबंधित पदों पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने का मार्ग प्रशस्त किया है।

इस साल जनवरी में, पार्टी के संविधान में संशोधन किया गया ताकि एक ही व्यक्ति को दो बार से अधिक पदों पर रहने की अनुमति मिल सके। संशोधन ने एक पदाधिकारी के कार्यकाल की अवधि को तीन से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दिया है।