Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Arvind Kejriwal's claim will win all seven seats in Delhi - अरविंद केजरीवाल का दावा दिल्ली की सभी सातों सीटें जीतेंगे - Sabguru News
होम Delhi अरविंद केजरीवाल का दावा दिल्ली की सभी सातों सीटें जीतेंगे

अरविंद केजरीवाल का दावा दिल्ली की सभी सातों सीटें जीतेंगे

0
अरविंद केजरीवाल का दावा दिल्ली की सभी सातों सीटें जीतेंगे
Arvind Kejriwal's claim will win all seven seats in Delhi
Arvind Kejriwal's claim will win all seven seats in Delhi
Arvind Kejriwal’s claim will win all seven seats in Delhi

नयी दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी विजयी होगी।

केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा पार्टी ने आतंरिक सर्वेक्षण कराया है। “हमारे आंतरिक सर्वेक्षण में हमारी विजय स्पष्ट है। हम सभी सात सीटें जीतेंगे।” कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से दिल्ली में आप के साथ गठबंधन से मना कर दिये जाने के बावजूद आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के सर्वेक्षण में आप को दिल्ली में ‘क्लीन स्विप’ मिलने की उम्मीद है।

आप ने दिल्ली की छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। केजरीवाल ने इस मौके पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा न देने के लिए केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में बेरोजगार हैं जिन्हें दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने पर रोजगार दिये जा सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर विजय हासिल हुई थी। आप ने पिछले आम चुनाव में भी सातों सीटों पर चुनाव लड़ा था और एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी । इससे पहले 2009 के चुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों पर बाजी मारी थी।