Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
As Tariq Anwar comes back to fold, Congress urges rebels to return-अशोक गहलोत ने की कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं से लौटने की अपील - Sabguru News
होम Delhi अशोक गहलोत ने की कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं से लौटने की अपील

अशोक गहलोत ने की कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं से लौटने की अपील

0
अशोक गहलोत ने की कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं से लौटने की अपील

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने पार्टी छोड़कर गये सभी नेताओं से वापस लाैटने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि देश गहरे संकट में हैं इसलिए सभी को आपसी मतभेद भूलकर एकजुट हो जाना चाहिए।

गहलोत ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता तारिक अनवर का स्वागत करते हुए कहा कि देश गहरे संकट में है और सभी नेताओं को आपसी मतभेदों को भुलाकर देश सेवा करनी चाहिए। केंद्रीय जांच ब्यूरो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में एेसे लोग काबिज हो गए हैं जो संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने में जुटे हैं और उनकी स्वायत्तता खत्म कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों का लोकतंत्र, लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा संविधान में कोई यकीन नहीं है इसलिए ये आवश्यक है कि समय-समय पर विभिन्न कारणों से कांग्रेस से अलग हुए लोग वापस आयें और देश को बचाएं।

कांग्रेस में बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि अनवर के वापस अाने से राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का तिलिस्म टूट रहा है आैर भाजपा का गढ़ ढह रहा है। अनवर ने कहा कि देश खराब हालात से गुजर रहा है और कांग्रेस को मजबूत करने की जरुरत है। उन्होेंने कहा कि मौजूदा हालात में केवल कांग्रेस ही विकल्प दे सकती हैं।