

जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री तथा सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री पद की शपथ 17 दिसंबर को लेंगे।
कांग्रेस के इन दोनों नेताओं ने शुक्रवार को राजभवन में राज्य पाल कल्याण सिंह से मुलाकात कर शपथ ग्रहण के बारे में चर्चा की। इन दोनों के अलावा कितने मंत्री शपथ लेंगे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
इससे पहले एक होटल के आयोजित विधायक दल की बैठक में गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार किसानों बेरोजगारों से किए गए वादों को पूरा करेगी तथा घोषणा पत्र के अनुरूप कार्य करेगी।