Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कपिल सिब्बल पर क्यों बरसे अशोक गहलाेत, पढें क्या कहा - Sabguru News
होम Breaking कपिल सिब्बल पर क्यों बरसे अशोक गहलाेत, पढें क्या कहा

कपिल सिब्बल पर क्यों बरसे अशोक गहलाेत, पढें क्या कहा

0
कपिल सिब्बल पर क्यों बरसे अशोक गहलाेत, पढें क्या कहा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के आज दिए बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि कपिल सिब्बल को पार्टी के आंतरिक मुद्दे मीडिया के सामने रखने की कोई जरूरत नहीं थी।

गहलोत ने कहा कि उनके बयान से देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनायें आहत हुई हैं। कांग्रेेस ने वर्ष 1969, 1977, 1989 अैर 1996 में कई संकटों का सामना किया, लेकिन अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों, नीतियों और पार्टी नेतृत्व में दृढ़ विश्वास के चलते हर बार पहले अधिक मजबूती से उभरी। हमने हर संकट मेंं अपने में सुधार किया और वर्ष 2004 में सोनिया गांधीजी के नेतृत्व में यूपीए सरकार बनाई। इस बार भी हम इन संकटों पर विजय पाएंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव में हारने के कई कारण हाेते हैं। हर बार पार्टीजन एकजुटता दिखाते हुए पार्टी नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े रहे, यही वजह रही है कि हम हर संकट के बाद मजबूत होकर उभरे। गहलाेत ने कहा कि अब भी देश में कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्र को एकजुट रखते प्रगति के मार्ग पर ले जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि कपिल सिब्बल ने मीडिया से सोमवार को कहा कि हम कांग्रेसियों को मान लेना चाहिए कि कांग्रेस कमजोर हो रही है। कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को विकल्प भी नहीं मानती। कांग्रेस ने पिछले छह वर्ष में आत्मविश्लेषण नहीं किया तो क्या उम्मीद है कि अब करेगी।