Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अशोक गहलोत ने पत्रकार अनीता सिंह के निधन पर जताया दुख - Sabguru News
होम Headlines अशोक गहलोत ने पत्रकार अनीता सिंह के निधन पर जताया दुख

अशोक गहलोत ने पत्रकार अनीता सिंह के निधन पर जताया दुख

0
अशोक गहलोत ने पत्रकार अनीता सिंह के निधन पर जताया दुख

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकार एवं न्यूज एंकर अनीता सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

गहलोत ने कहा कि न्यूज़ 18 में कार्यरत युवा पत्रकार एवं न्यूज़ एंकर अनीता सिंह के असामयिक निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस बेहद कठिन समय में सम्बल देने एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी पत्रकार के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश की युवा, जुझारू पत्रकार एवं न्यूज़ एंकर अनीता सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को संबल दें।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने भी पत्रकार अनीता सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया और दिवंगत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।