Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ashok Gehlot joins the funeral of Sanjay Paharia - संजय पहाड़िया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines संजय पहाड़िया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अशोक गहलोत

संजय पहाड़िया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अशोक गहलोत

0

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र संजय पहाड़िया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

गहलोत ने संजय पहाड़ियां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जगन्नाथ पहाड़िया सहित शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी एवं पूर्व सांसद अश्क अली टाक भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि संजय पहाड़िया का सोमवार को जयपुर में आकस्मिक निधन हो गया था।