Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ashok Leyland to supply 400 mini buses to Senegal - अशोक लीलैंड सेनेगल को 400 मिनी बसों की आपूर्ति करेगा - Sabguru News
होम Business Auto Mobile अशोक लीलैंड सेनेगल को 400 मिनी बसों की आपूर्ति करेगा

अशोक लीलैंड सेनेगल को 400 मिनी बसों की आपूर्ति करेगा

0
अशोक लीलैंड सेनेगल को 400 मिनी बसों की आपूर्ति करेगा
Ashok Leyland to supply 400 mini buses to Senegal
Ashok Leyland to supply 400 mini buses to Senegal
Ashok Leyland to supply 400 mini buses to Senegal

चेन्नई । वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड अफ्रीकी देश सेनेगल को 400 मिनी बसों की आपूर्ति करेगी। कंपनी ने आज यह जानकारी दी कि उसे सेनेगल के सेनबस इंडस्ट्रीज से यह आर्डर मिला है।

सेनबस इंडस्ट्रीज सेनेगल की राजधानी डाकर में बसों की असेम्बलिंग करती है। यह ऑर्डर एक करोड़ यूरो से अधिक का है। इस आर्डर के तहत कंपनी को ईगल 916 मिनीबस की आपूर्ति करनी है। जून के आखिरी सप्ताह से बसों की आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी। ईगल 916 को विशेष रुप से अफ्रीका के लिए तैयार किया गया है। यह उर्त्सजन के यूरो तीन मानक का पालन करता है।