Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अशोक मेनारिया होंगे राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान - Sabguru News
होम Sports Cricket अशोक मेनारिया होंगे राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान

अशोक मेनारिया होंगे राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान

0
अशोक मेनारिया होंगे राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान

जयपुर। बीसीसीआई की आगामी विजय हजारे एकदिवसीय ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम घोषित कर दी गयी है जिसकी कप्तानी अनुभवी अशोक मेनारिया को सौंपी गई है।

राजस्थान क्रिकेट संघ सचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान सीनियर चयन कमेटी ने विजय हजारे एकदिवसीय ट्रॉफी के लिए टीम का चयन किया। इसके अनुसार अशोक मेनारिया (कप्तान), यश कोठारी, मानेन्द्र सिंह, आदित्य गढ़वाल, महिपाल लोमरोर, अर्जित गुप्ता, अभिमन्यु लाम्बा, शुभम शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, अनिकेत चौधरी, सीपी सिंह, तनवीर उल हक़, रजत चौधरी आकाश सिंह, सलमान खान, अजय राज, समर्पित जोशी, शिवा चौहान, अज़ीम अख्तर, आराफात खान, दीपक करवासरा और रामनिवास गोलाडा को टीम में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि पांच नेट बॉलर भी चुने गए हैं इनमें अभिमन्यु माथुर, अखिल गर्ग, अजय सिंह कुकना, संदीप सैनी और अंशुमान सिंह हाड़ा शामिल हैं।