Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
asia cup 2018 : Shikhar Dhawan equals Yuvraj Singh-Asia Cup 2018 : शिखर धवन ने की युवराज सिंह की बराबरी - Sabguru News
होम Sports Cricket Asia Cup 2018 : शिखर धवन ने की युवराज सिंह की बराबरी

Asia Cup 2018 : शिखर धवन ने की युवराज सिंह की बराबरी

0
Asia Cup 2018 : शिखर धवन ने की युवराज सिंह की बराबरी
asia cup 2018 : Shikhar Dhawan equals Yuvraj Singh
asia cup 2018 : Shikhar Dhawan equals Yuvraj Singh
asia cup 2018 : Shikhar Dhawan equals Yuvraj Singh

दुबई। बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन ने अपना 14वां वनडे शतक बनाने के साथ ही दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। शिखर ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हांगकांग के खिलाफ कल 127 रन बनाए जो उनका 14वां शतक था।

शिखर ने इसके साथ ही युवराज की बराबरी कर ली और इसी के साथ वह भारत में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में युवी की बराबरी पर संयुक्त छठे नंबर पर पहुंच गए।

इस क्रम में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (49), दूसरे पर मौजूदा कप्तान विराट कोहली (35), तीसरे पर सौरभ गांगुली (22), चौथे पर एशिया कप टीम के कप्तान रोहित शर्मा (18) और पांचवें नंबर पर वीरेंद्र सहवाग (15) हैं।

शिखर के 127 रन उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 137 रन बनाए थे।