

मुंबई। असम सरकार से अनुमति मिलने के बाद रीता देवी का कुछ माह बाद लिंग परिवर्तन के लिए मुंबई के सरकारी अस्पताल में आपरेशन होगा।
सरकारी सेंट जार्ज अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ मधुकर गायकवाड ने बताया कि रीता देवी को हार्मोन की कुछ परेशानी है जिसके कारण उन्हें स्त्री रोग वार्ड में रखा गया है और जैसे ही उनकी यह समस्या समाप्त हो जाएगी तब उनका लिंग परिवर्तन के लिए आपरेशन किया जाएगा।
गायकवाड ने बताया कि रीता देवी पिछले कई सालों से हार्मोन की समस्या से परेशान थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रीता देवी का लिंग परिवर्तन करने के लिए पुरूष हार्मोंस डालना पड़ेगा और इसके लिए लगभग तीन माह का समय लगेगा और उसके बाद लिंग परिवर्तन के लिए आपरेशन किया जाएगा।
रीता देवी ने कहा कि उन्हें मासिक चक्र के दौरान बहुत अधिक दर्द देता है और जब वह लड़का बन जाएगी तब इस तरह की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।