Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राज्यों को ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति करने के मोदी ने दिए निर्देश - Sabguru News
होम Breaking राज्यों को ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति करने के मोदी ने दिए निर्देश

राज्यों को ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति करने के मोदी ने दिए निर्देश

0
राज्यों को ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति करने के मोदी ने दिए निर्देश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को मेडिकल आक्सजीन की सुगम और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए और इसके लिए जवाबदेही तय किए जाने की जरूरत है।

मोदी ने गुरूवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में देश भर में ऑक्सीजन की स्थिति और इसकी उपलब्धता बढाने के उपायों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को आक्सीजन की निर्बाध और सुगम आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि आक्सीजन के आवागमन में बाधा पहुंचाने वालाें के मामलों में स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी तय करनी होगी।

बैठक में प्रधानमंत्री को विभिन्न स्तर पर ऑक्सीजन का उत्पादन बढाने और उसकी आपूर्ति के लिए उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों से ऑक्सीजन का उत्पादन बढाने के नए तरीकों और संभावनाओं का पता लगाने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि राज्यों को तेज गति से आक्सीजन की आपूर्ति की जानी चाहिए। यह बताया गया कि इसके लिए ट्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा है और ऑक्सीजन की पहली खेप लेकर एक ट्रेन मुंबई से विशाखापतनम पहुंच भी गई है।

खाली आक्सीजन टैंकरोंं को भी हवाई मार्ग से आक्सीजन बनाने वाली कंपनियों में भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने राज्यों से कहा है कि वे जमाखोरों के साथ सख्ती से निपटें। बैठक में केबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, गृह सचिव और अनेक मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।