Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इंडोनेशिया में भूकंप से 12 की मौत, 40 घायल
होम World Asia News इंडोनेशिया में भूकंप से 12 की मौत, 40 घायल

इंडोनेशिया में भूकंप से 12 की मौत, 40 घायल

0
इंडोनेशिया में भूकंप से 12 की मौत, 40 घायल
at least 10 dead after 6.4 magnitude earthquake hits Indonesia
at least 10 dead after 6.4 magnitude earthquake hits Indonesia

सेंबलुन। इंडोनेशिया के लाेम्बोक द्वीप में रविवार को आए भूकंप में अब तक 12 लोगों की मौत हो गयी और 40 लोग घायल हो गए हैं। जब भूकंप आया, उस दौरान अधिकतर लोग सो रहे थे। सेंबलुन के प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की कटौती कर दी गई है।

स्थानीय अस्पताल क्षतिग्रस्त होने की वजह से सेंबलुन में घायलों के ईलाज के लिए आपातकालीन टेंट लगाए गए हैं और जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनका इलाज अन्य जगहों के अस्पताल में ले जा गया है।

एसजीएस ने बताया कि पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 47 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद एक घंटे के भीतर ही 5.4 तीव्रता के सामान्य झटके भी महसूस किए गए।

इंडोनेशिया की आपदा एवं राहत एजेंसी के प्रवक्ता स्तोपो पूर्वो नुगरोहो ने बताया कि भूकंप के कारण कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। नुगरोहो ने टि्वटर पर क्षतिग्रस्त घरों की तस्वीरें भी पोस्ट की।

नुगरोहो ने कहा कि भूकंप के कारण लोकप्रिय ट्रैकिंग स्थल माउंट रिनजानी में भी नुकसान होने की आशंका है। भूकंप का केन्द्र लोम्बोक द्वीप के प्रमुख शहर मताराम से 49.5 किलोमीटर दूर पूर्वोत्तर में रहा।

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.5 रही। भूकंप के कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि रिक्टर पैमाने पर मापा गया 6.4 तीव्रता का भूकंप काफी तेज माना जाता है और यह गंभीर क्षति पहुंचाने में सक्षम है।