Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस अभियान के दौरान 11 की मौत - Sabguru News
होम Headlines ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस अभियान के दौरान 11 की मौत

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस अभियान के दौरान 11 की मौत

0
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस अभियान के दौरान 11 की मौत

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान के दौरान कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

सैन्य पुलिस ने बताया कि शहर में सबसे बड़े आपराधिक गुट के कथित नेताओं को पकड़ने के लिए संघीय पुलिस, संघीय राजमार्ग पुलिस और सैन्य पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

सैन्य पुलिस के अनुसार पुलिस की कार्रवाई के दौरान कम से कम 10 संदिग्ध मारे गए। वहीं एक 41 वर्षीय महिला को अज्ञात गोली लगने से हुई। मारे गए बदमाशों के पास से कम से कम 11 लंबी बंदूकें, चार पिस्तौल और एक हथगोला सहित भारी मात्रा में ड्रग्स भी जब्त किए गए।