Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
at least 25 Nigerian soldiers killed in Boko Haram ambush-बोको हरम आतंकवादियों के हमले में 25 सैनिकों की मौत - Sabguru News
होम Headlines बोको हरम आतंकवादियों के हमले में 25 सैनिकों की मौत

बोको हरम आतंकवादियों के हमले में 25 सैनिकों की मौत

0
बोको हरम आतंकवादियों के हमले में 25 सैनिकों की मौत

मास्को। नाजीरिया के पूर्वोत्तर में बोको हरम आतंकवादी समूह द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 25 सैनिकों और कई नागिरकों की मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों ने सैनिकों और नागरिक दोनों के वाहनों को घात लगाकर किए गए हमले में घेर कर उन पर गोलियां चलानी शुरु कर दी।

उन्होंने कहा कि बोर्नो प्रांत के एक गांव में एक अभियान के दौरान जब सैनिक गांव के निवासियों को बचाने का प्रयास कर रहे तो बोको हराम के आतंकवादियों ने उनको घेर कर गोलियां चलानी शुरु कर दी।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में बोको हराम के आत्मघाती हमलों और अपहरण की घटनाएं आए दिन होती रहती है। 2009 के बाद से सेना ने नाइजर, कैमरुन और चाड के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है।