Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ट्यूनीशिया तट के पास जहाज डूबने से 48 प्रवासियों की मौत
होम Headlines ट्यूनीशिया तट के पास जहाज डूबने से 48 प्रवासियों की मौत

ट्यूनीशिया तट के पास जहाज डूबने से 48 प्रवासियों की मौत

0
ट्यूनीशिया तट के पास जहाज डूबने से 48 प्रवासियों की मौत
At least 48 migrants dead after boat sinks off Tunisian coast
At least 48 migrants dead after boat sinks off Tunisian coast

ट्यूनिश। उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया के दक्षिणी तट पर एक जहाज के डूब जाने से 48 प्रवासियों की मौत हो गई जबकि तट रक्षक बल ने 67 अन्य को बचा लिया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रवासियों में ट्यूनिशिया और अन्य देशों के नागरिक शामिल थे।

मानव तस्कर प्रवासियों को यूरोप ले जाने के लिए ट्यूनीशिया को लांच पैड के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि लीबिया तट रक्षक बल ने सशस्त्र समूहों की मदद से सुरक्षा कड़ी कर दी है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर अन्य अफ्रीकी देशों के 80 नागरिकों समेत कुल 180 प्रवासी सवार थे।

बेरोजगार ट्यूनिशियाई और अन्य अफ्रीकी नागरिक प्राय: कामचलाऊ नावों और जहाजों में सवार होकर ट्यूनिशिया से इटली के सिसली द्वीप जाते रहते हैं।