Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इंडोनेशिया में सोने की खदान धंसने से 5 की मौत, 70 से अधिक लापता - Sabguru News
होम Breaking इंडोनेशिया में सोने की खदान धंसने से 5 की मौत, 70 से अधिक लापता

इंडोनेशिया में सोने की खदान धंसने से 5 की मौत, 70 से अधिक लापता

0
इंडोनेशिया में सोने की खदान धंसने से 5 की मौत, 70 से अधिक लापता

मॉस्को। इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में एक सोने की खदान धंसने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग लापता हो गए।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख दातू पामुसु तोम्बोलोटुटु ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारिगी माउंटोंग जिले के बुरंगा गांव में बुधवार को साेने की खदान धंसने से पांच लोगों की मौत हो गई और 70 लोग लापता हो गए।

उन्होंने कहा कि हमें पांच शव मिले हैं और कई परिवारों ने अपने सदस्यों के लापता होने की रिपोर्ट दी है। कुल 70 लोग लापता हैं। उनमें से कई जमीन के नीचे दबे हो सकते हैं। तलाश एवं बचाव अभियान चल रहा है।