Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाइजीरिया में तीन अलग-अलग आतंकवादी हमलों में 55 की मौत - Sabguru News
होम Headlines नाइजीरिया में तीन अलग-अलग आतंकवादी हमलों में 55 की मौत

नाइजीरिया में तीन अलग-अलग आतंकवादी हमलों में 55 की मौत

0
नाइजीरिया में तीन अलग-अलग आतंकवादी हमलों में 55 की मौत

अबुंजा। नाइजीरिया में तीन अलग-अलग हमलों में बोको हराम के आतंकवादियों ने कम से कम 55 ग्रामीणों की मौत हो गई।

बोर्नो राज्य के गवर्नर बाबागाना उमरा ज़ुल्म ने बताया कि राज्य के नगनज़ई क्षेत्र में शनिवार सुबह आतंकवादियो ने हमला किया था। जुल्म ने रविवार को घटना स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि बोको हराम के आतंकवादियों के हमलों के बाद बडू मलम क्यारी, जावा और लामिसुला बुकार बुलला गांव से अब तक 55 शव बरामद हुए हैं।

सिविलियन जॉइंट टास्क फोर्स के प्रमुख अबबगाना अली ने बताया कि स्थानीय कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार करते समय आतंकवादियों ने कुछ पीड़ितों की हत्या कर दी गई थी। अली ने कहा कि बदू मलम क्यारीरी गांव में एक कब्रिस्तान में लगभग 26 शव बरामद हुए हैं। यहां बाको हराम के आतंकवादियों ने अंतिम संस्कार के दौरान पीड़ितों की हत्या कर दी थी।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने विमानभेदी तोपों से लैस पांच गन ट्रकों से गांव में हमला किया था। जावा गांव के एक निवासी ने बताया कि आतंकवादियों ने हमला कर उनके घरों को जला दिया और उनके खाने का सामान छीन लिया। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।