Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव शक्ति सिन्हा का निधन - Sabguru News
होम Delhi अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव शक्ति सिन्हा का निधन

अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव शक्ति सिन्हा का निधन

0
अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव शक्ति सिन्हा का निधन

नई दिल्ली। इंडिया फाउंडेशन के सदस्य एवं गुजरात के वडोदरा स्थित सैय्याजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड इंटरनेशनल स्टडीज़ के निदेशक शक्ति सिन्हा का साेमवार को यहां निधन हो गया।

वह 64 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं। बीती रात सोते समय उनकी तबीयत ठीक थी लेेकिन रात में अचानक उन्हें कोई परेशानी हुई और उनका निधन हो गया। परिजनों के अनुसार उन्हें उच्च रक्तचाप की दिक्कत थी। उनका अंतिम संस्कार आज शाम लोदी रोड स्थित श्मशान में किया गया।

सिन्हा 1979 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। उनकी पत्नी सुरभि सिन्हा भी भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी थीं। सिन्हा 1998 से 2004 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव एवं फिर संयुक्त सचिव के तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत रहे। बाद में सिन्हा नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय के भी निदेशक रहे।

उन्होंने वाजपेयी : द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया पुस्तक भी लिखी जिसमें वाजपेयी के कार्यकाल में देश में आए महत्वपूर्ण परिवर्तनों खासकर परमाणु परीक्षणों के बाद आए बदलावों का उल्लेख किया है।

सिन्हा का जन्म 1957 में बिहार में हुआ था। उनके पिता देश की आजादी के बाद बने भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के पहले बैच में चयनित पुलिस अधिकारी थे।