Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व सैनिकों पर हमला मंजूर नहीं : राजनाथ सिंह - Sabguru News
होम Delhi पूर्व सैनिकों पर हमला मंजूर नहीं : राजनाथ सिंह

पूर्व सैनिकों पर हमला मंजूर नहीं : राजनाथ सिंह

0
पूर्व सैनिकों पर हमला मंजूर नहीं : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में नौसेना के एक पूर्व अधिकारी पर हमले की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की हरकतें स्वीकार नहीं की जा सकती।

नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर मुंबई में उनकी सोसायटी के परिसर में ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। रिपोर्टों के अनुसार हमलावरों ने अपने आपको शिव सैनिक बताया था। हमले का कारण शर्मा द्वारा व्हाटसएप ग्रुप पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का एक कार्टून साझा करना बताया गया था।

सिंह ने आज टि्वट कर कहा कि नौसेना के सेवा निवृत अधिकारी मदन शर्मा से बात की जिनपर उपद्रवियों ने मुंबई में हमला किया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह अस्वीकार्य और निंदनीय हैं। मैं मदनजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मुंबई : पूर्व नौ सेना अधिकारी पर हमला करने वाले शिवसैनिकों को मिली बेल