Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अगस्त 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अगस्त 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
August 01 in history : meena kumari Born on August 1, 1933
August 01 in history : meena kumari Born on August 1, 1933

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1498 – प्रसिद्ध खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस वेनेजुएला के इस्ला सांता में उतरा।
1648 – स्विट्जरलैंड को औपचारिक तौर पर स्वतंत्रता दी गयी और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1831 – नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
1882 – भारत रत्न (1961 में) से अलंकृत और राजर्षि के नाम से प्रसिद्ध आधुनिक भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ।
1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी।
1876 – कोलोराडो अमेरिका का 38वां राज्य बना।
1894 – चीन और जापान के बीच पहला युद्ध शुरू।
1899 – स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमला नेहरू का जन्म हुआ।
1914 – जर्मनी ने प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1916 – स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर एनी बेसेंट ने बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन की शुरूआत की।
1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
1920 – भारत की स्वतंत्रता की नींव रखने वाले, ‘इंडियन होमरूल लीग’ के संस्थापक, हिन्दू-मुस्लिम एकता के हिमायती और ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ का नारा देने वाले बाल गंगाधर तिलक का मुंबई में निधन।
1932 – बैजू बावरा, दायरा, दो बीघा ज़मीन, परिणीता, साहब बीबी और गुलाम तथा पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ।
1936 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर ने बर्लिन में हुए ओलंपिक खेलों की अध्यक्षता की।
1947 – भारत और पाकिस्तान के बीच शक्तियों का बंटवारा। लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल और मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल बने।
1952 – प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
1953 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।
1953 – देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई।
1958 – आचार्य भावे को रमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1960 – पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दी गयी।
1975 – दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट बनीं।
1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
1999 – बंगाली तथा अंग्रेजी लेखक नीरद.सी. चौधरी का ब्रिटेन में निधन।
2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2008 – अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।