Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अगस्त 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अगस्त 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
maithili sharan gupt was born on august 3, 1886
maithili sharan gupt was born on august 3, 1886
maithili sharan gupt was born on august 3, 1886

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 3 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1492 – क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से रवाना।
1714-स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन।
1886- आधुनिक हिन्दी कविता के पहले कवि,लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता मैथिलीशरण गुप्त का झांसी के पास चिरगांव गांव में जन्म।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1922- भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म।
1923 – अमरीकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1957- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी का निधन।
1985 बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998- मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत।
2001- पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
2004 – अमरीका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिए दोबारा खोला गया।
2014 – चीन में भूकंप से कम से कम 617 लोगों की मौत, 2400 से अधिक घायल।
2010- पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।
2010- भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का निधन।
2012-लंदन ओलम्पिक में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।
2015 – आस्ट्रेलियाई कलाकार तथा लेखक जेफ मुर्रे का निधन।