Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अगस्त 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अगस्त 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Justice Leila Seth became the first Indian woman Chief Justice of a state High Court
Justice Leila Seth became the first Indian woman Chief Justice of a state High Court

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1264 – जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के।
1662 – स्कॉटिश इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म।
1775 – महाराजा नंद कुमार को जालसाजी के लिए कलकत्ता में फांसी दी गयी।
1905- रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित निवास पर हुयी।
1914- क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
1914 – मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – जर्मनी की सेना पॉलेंड की राजधानी वारसा में घुसी।
1921 – अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1926 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1961 – यूरी गागरीन के ऐतिहासिक रिकार्ड के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे यात्री को अंतरिक्ष में भेजा।
1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी।
2003 – इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कार बम धमाके में 12 की मौत, 150 घायल।
2011 – केप केनेवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को प्रक्षेपित किया गया।