Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अगस्त 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines अगस्त 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
khudiram bose sentence was carried out, and he was hanged on August 11, 1908
 khudiram bose sentence was carried out, and he was hanged on August 11, 1908
khudiram bose sentence was carried out, and he was hanged on August 11, 1908

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1347- अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी की सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
1863- कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।
1908- क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
1914- फ्रांस ने आॅस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914- पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1929- पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1940- ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
1944- अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
1948- लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1949- भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव का जन्म।
1954- पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का जन्म।
1960- अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1961- दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
1974- पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म।
1976- दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में दंगो में 17 लोग मारे गए।
1985- रोनाल्ड रीगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति बने।
2006- पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
2007- ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।
2012- ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।
2012- बांंग्लादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 अन्य झुलस गए।
2013- पाकिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोगों की मौत हुई।