Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
August 13 in history : What happened on 13 august in Indian and world history-अगस्त 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अगस्त 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
1951- भारत में निर्मित पहले विमान हिन्दुस्तान ट्रेनर-2 ने पहली उड़ान भरी।
1951- भारत में निर्मित पहले विमान हिन्दुस्तान ट्रेनर-2 ने पहली उड़ान भरी।

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1784- भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
1892- अमरीकी समाचार पत्र एफ्रो-अमरीकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
1913- इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
1936- प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन।
1951- भारत में निर्मित पहले विमान हिन्दुस्तान ट्रेनर-2 ने पहली उड़ान भरी।
1956- राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक लोकसभा में पारित हुआ।
1977- अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
1993- वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।
1993- थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग मारे गए।
1994- अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
1999- बांग्लादेश ने लेखिका तसलीमा नसरीन की पुस्तक ‘आमार मऐबेला’ (मेरा बचपन) पर प्रतिबंध लगाया।
2004- ग्रीस के एथेंस में 28वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
2005- श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद आपातकाल लागू।
2008- विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
2008- भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) पिनाक का सफल परीक्षण किया।
2008- प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।
2015- इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गए और 212 अन्य घायल हुए।