Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
August 16 in history : What happened on august 16th in Indian and World History-अगस्त 16 : वाजपेयी के निधन के दिन भारतीय और विश्व इतिहास में क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अगस्त 16 : वाजपेयी के निधन के दिन भारतीय और विश्व इतिहास में क्या हुआ

अगस्त 16 : वाजपेयी के निधन के दिन भारतीय और विश्व इतिहास में क्या हुआ

0
अगस्त 16 : वाजपेयी के निधन के दिन भारतीय और विश्व इतिहास में क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है :

2018- पूर्व प्रधान मंत्री अटल वाजपेई का निधन।
1787- तुर्की ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।
1858- अमरीकी राष्ट्रपति जेम्स बुशनैन को ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की ओर से एक टेलीग्राफ संदेश ट्रांस अटलांटिक केबल से प्रसारित किया गया।
1886- महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस का निधन।
1906- दक्षिण अमरीकी देश चिली में 8़ 6 की तीव्रता वाले भूकंप से 20,000 लोगों की मौत।
1924- नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1943- बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।
1946- मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का एेलान किया, इस दौरान हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुए।
1960- साइप्रस को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1990- चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।
1997- अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान का निधन।
2001- हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल करके सौर मंडल के बाहर स्थित एक ग्रह को खोजा गया।
2012- विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।