Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
August 17 in history : What happened on 17 august in Indian and World History-अगस्त 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अगस्त 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
zia ul haq died in a mysterious C-130 Hercules plane crash on 17 August 1988
zia ul haq died in a mysterious C-130 Hercules plane crash on 17 August 1988

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है :
1743- स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1787- यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
1836- ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किए गए।
1909- मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।
1914- यूरोपीय देश लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1915- चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
1917- इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924- फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।
1945- इंडोनेशिया ने सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा के नेतृत्व में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
1959- सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिए संधि पर हस्ताक्षर किए।
1982- जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1988- पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमरीका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
2015- थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक बम विस्फोट में 19 लोगों की मौत तथा 123 अन्य घायल हुए।