Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
August 18 in history : What happened on 18 august in Indian and World History-अगस्त 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अगस्त 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
August 18 in history : netaji subhas chandra bose died on August 18th 1945
August 18 in history : netaji subhas chandra bose died on August 18th 1945
August 18 in history : netaji subhas chandra bose died on August 18th 1945

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :
1800- लार्ड वेलेजली ने कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना की।
1858- नीदरलैंड और जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1868- फ्रांस के वैज्ञानिक पियरे जेनसीन ने हीलियम की खोज की।
1872- महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म।
1891- कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
1900- भारत की प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री तथा प्रथम महिला राजदूत विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म। वह संयुक्त राष्ट्र संघ की अध्यक्षा बनने वाली पहली महिला भी रहीं।
1934- फिल्म निर्देशक, गीतकार और कवि गुलजार का जन्‍म हुआ।
1945- इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो ने पदभार संभाला।
1945- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ताइवान के ताइहोकू हवाइअड्डे पर विवादास्पद विमान दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल और संभवत: जापान के सैन्य अस्पताल में निधन।
1949- हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
1951- पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्राैद्योगिकी संस्थान की स्थापना।
1964- दक्षिणी अफ़्रीक़ा सरकार की गलत नीतियों के कारण उसे ओलंपिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया।
2008- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2012- नाटो के हवाई हमले में अफगानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
2013- पश्चिम बंगाल में एक बस में बम विस्फोट में छह लोग मारे गए।