Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
August 19 in history : What happened on august 19 in Indian and World History-अगस्त 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अगस्त 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
actor utpal dutt died August 19th 1993
actor utpal dutt died August 19th 1993
actor utpal dutt died August 19th 1993

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :
1600- मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर विजय हासिल की।
1666- शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से निकले।
1691- स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
1757- ईस्ट इंडिया कंपनी ने एक रुपए के सिक्के की ढलाई की।
1796- स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किए।
1895- जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
1918- पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का जन्म।
1919- अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1949- भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1964- संचार उपग्रह सिनकोम-3 का प्रक्षेपण।
1973- फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1978- ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत हुई।
1993- हिन्दी एवं बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन।
2009- इराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल हुए।
2013- बिहार के धमरा घाट में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 37 लोग मारे गए।