Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
August 20 in history : What happened on 20 august in Indian and World History-अगस्त 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अगस्त 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
rajiv gandhi was born in bombay on 20th august 1944
rajiv gandhi was born in bombay on 20th august 1944
rajiv gandhi was born in bombay on 20th august 1944

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1828….राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1897…. रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1921….केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1944….पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म
1949….यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
1955….मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1972…. तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979…. तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।
1988….भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से करीब एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991….उत्तरी यूरोपीय देश एस्टोनिया ने तत्कालीन सोवियत रूस संघ से अलग होने की घोषणा की।
2013…. उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।