Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
August 30 in history : What happened on 30 august in Indian and World History-अगस्त 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अगस्त 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अगस्त 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अगस्त 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Discovery Makes Maiden Spaceflight on August 30, 1984
Discovery Makes Maiden Spaceflight on August 30, 1984
Discovery Makes Maiden Spaceflight on August 30, 1984

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1569- मुगल बादशाह अकबर के सबसे बड़े पुत्र सुल्तान सलीम मिर्जा (जहांगीर) का जन्म।
1659- औरंगजेब ने अपने भाई दारा शिकोह को फांसी की सजा दी।
1682- ब्रिटिश नागरिक विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और अमरीका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
1780- जनरल बैनेडिक्ट अार्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
1806- न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
1903- हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ।
1923- गीतकार शैलेन्द्र का जन्म हुआ।
1928- द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
1951- फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1984- अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
1991- अजरबेजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999- पूर्वी तिमोर में इंडोनेशिया से आजादी के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न हुआ।
2008- प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हुआ।
2009- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम के औपचारिक रूप से समापन की घोेषणा की। 2014- दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गए।
2014- प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्रा का निधन हुआ।