Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अजमेर में मंगलकामना यज्ञ - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अजमेर में मंगलकामना यज्ञ

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अजमेर में मंगलकामना यज्ञ

0
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अजमेर में मंगलकामना यज्ञ

अजमेर। चन्द्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बुधवार को महावीर सर्किल स्थित बाल भेरू मंदिर यज्ञ का आयोजन हुआ।

यज्ञोपरांत बोलते हुए पुजारी ने कहा कि इस यज्ञ में पवित्र वेद मंत्रों के माध्यम से आहुतियां लगाकर हमने ईश्वर से चंद्रयान की चहुंमुखी सफलता के लिए प्रार्थना की तथा सभी वैज्ञानिकों एवं देशवासियों के साथ भारत सरकार को भी इस हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल बंजारा ने कहा कि हमारा अटूट विश्वास है कि वेदों के विशेष मंत्रों के साथ शुद्ध सात्विक मन से की गई हमारी इस सामूहिक यज्ञ प्रार्थना को परम पिता परमेश्वर अवश्य सुनेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि हमें इस बात पर गर्व है कि इस अभियान की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। सभी 140 करोड़ देशवासियों के साथ सम्पूर्ण विश्व आज आतुरता के साथ उस अनुपम एवं गौरवशाली पल को निहारने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चंद्रमा के जिस दक्षिणी ध्रुव पर आज तक कोई जीव जंतु तक नहीं मिला, वहां हमारा तिरंगा लहराएगा। यज्ञ कार्यक्रम में वेदपाठी छात्रों, गणमान्यजों ने भाग लिया।

इसी तरह जयपुर के भूतेश्वर मंदिर में भी चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना की गई।

गौरतलब है कि इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने अपनी टीम के साथ ‘चंद्रयान-3’ मिशन के प्रक्षेपण से पहले तिरुपति के सुल्लुरपेटा स्थित श्री चेंगलम्मा परमेश्वरिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इस मिशन के सफल आयोजन की टीम में महिलाएं भी शामिल हैं।

इसरो के बेंगलूरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे।