Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अलवर : अयोध्या धाम आश्रम में सेवक की हत्या का आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar अलवर : अयोध्या धाम आश्रम में सेवक की हत्या का आरोपी अरेस्ट

अलवर : अयोध्या धाम आश्रम में सेवक की हत्या का आरोपी अरेस्ट

0
अलवर : अयोध्या धाम आश्रम में सेवक की हत्या का आरोपी अरेस्ट

अलवर। राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में अयोध्या धाम आश्रम में गत दिनों आश्रम के एक सेवक की हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आश्रम के पुराने सेवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने आज बताया कि गत तीन सितम्बर को जयपुर रोड स्थित अयोध्या धाम आश्रम में पुरुषोत्तम महाराज जी के सेवक आशु शुक्ला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हथौड़े से सर कुचल कर हत्या कर दी थी और महाराज जी पर मिर्ची डालकर बाबा के गले से सोने के लॉकेट तोड़ कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्यारों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।

गौतम ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अध्ययन करने के बाद आश्रम के पुराने सेवक राजू उर्फ पंछी को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने अपराध कुबूल लिया।

उन्होंने हत्या की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि राजू आश्रम में चोरियां करता था। जिस पर आशु ने उसे आश्रम से निकलवा दिया। वह फिर आश्रम आने लगा। इसके बाद से उसकी आंसू से अनबन रहने लगी। बाद में आंसू के बाबा का उत्तराधिकारी बनने की आशंका के चलते उसने रात में सोते समय आश्रम में हथौड़े के वार से आशु की हत्या कर दी।