Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अयोध्या मसला राजनीतिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा : योग गुरू रामदेव
होम Headlines अयोध्या मसला राजनीतिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा : योग गुरू रामदेव

अयोध्या मसला राजनीतिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा : योग गुरू रामदेव

0
अयोध्या मसला राजनीतिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा : योग गुरू रामदेव
yoga guru Ramdev in jaunpur
yoga guru Ramdev in jaunpur
yoga guru Ramdev in jaunpur

जौनपुर। योग गुरू स्वामी रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर मामले को राजनीतिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा मानने की जरूरत है।

योगी ने यहां पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों के बीच एक अहम राष्ट्रीय मुद्दा है। अयोध्या, काशी और मथुरा मामले में जान बूझकर विवाद खड़ा किया गया। यह किसी गौरवशाली राष्ट्र के लिए शोभनीय नहीं है। सरकारों का दायित्व है कि राष्ट्र के सम्मान के लिए इस मामले की जो उचित बनता हो वह कार्य शीघ्र करना चाहिए।

कर्नाटक मसले पर कन्नी काटते हुए योग गुरू ने कहा कि आजकल मै सामाजिक कार्यो में अधिक व्यस्त हूं इसलिए मुझे अभी कर्नाटक के राजनीति का नाटक समझ में नहीं आ रहा है।

जिन्ना मामले पर रामदेव ने कहा कि जिन्ना भारत के एकता, अखण्डता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक नही हो सकता उसने भारत की एकता, अखण्डता और राष्ट्रीय एकता को खण्डित किया है। वह भारत के लिए आदर्श हो ही नहीं सकता वह पाकिस्तान के लिए आदर्श हो सकता है लेकिन भारत के लिए नही है।